जंक्शन में सूने मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को जंक्शन पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश रिमांड मंजूर करवाया गया। पुलिस अब उससे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामला 26 मार्च का है।