जलालाबाद: जलालाबाद में आधी बारिश में धंसी मंडी मार्ग की पटरी, हादसे का खतरा बढ़ा
जलालाबाद, शाहजहांपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्वी गेट से नेशनल हाईवे-730सी तक निर्माणाधीन मुख्य सड़क की पटरी पहली ही बारिश में धंस गई, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ईदगाह के पास तालाब किनारे बने हिस्से में 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे और लंबी दरारें पड़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया भराव सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है.