जौनपुर: यूपी पीईटी परीक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए किए गए विशेष प्रबंध
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के पीआरओ ने शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एसपी जौनपुर के निर्देशानुसार 6 व 7 सितंबर को प्रस्तावित यूपी पीईटी परीक्षा को देखते हुए शहर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं। यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा