गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया शहर का ऐतिहासिक क्लॉक टॉवर कई वर्षों बाद फिर से चालू हुआ, नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने किया निरीक्षण
गया जी शहर का ऐतिहासिक क्लॉक टॉवर कई वर्षों बाद फिर से चालू हो गया है। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने मंगलवार को रात 8:00 बजे इसका स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह क्लॉक टॉवर गया शहर की पहचान है और नगर निगम का लोगो भी है। यह क्लॉक टॉवर कई वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। नगर निगम ने इसे एक परियोजना के रूप में लिया।