बिल्हौर: सखरेज मार्ग में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत और पति घायल
शिवराजपुर के सखरेज मार्ग में सोमवार 5:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी।साइकिल में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं पति घायल हो गया साइकिल सवार तार बाबू मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।