बिल्हौर: बिल्हौर के बड़ौदा बैंक के बाहर बुजुर्ग किसान को बातों में उलझाकर महिला टप्पेबाजों ने ₹26,000 की चोरी की
बिल्हौर के बड़ौदा ग्रामीण बैंक के बाहर एक बुजुर्ग किसान से महिला टप्पेबाजो ने बातों में उलझा कर 26000 रुपए चोरी कर लिए।बुजुर्ग कैलाश कटिहार बैंक से पैसा निकाल कर जैसे ही बाहर आए तीन-चार महिलाएं उनके पास आई और बातों में उलझा कर उनके बैग से पैसा निकाल लिया और ई रिक्शा में बैठकर फरार हो गई।पीड़ित ने रविवार 1:00 बजे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।