बिल्हौर: शिवराजपुर के मानपुर गांव में रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ नष्ट
शिवराजपुर के मानपुर गांव में एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में सोमवार सुबह 8 बजे भीषण आग लग गई। हाईवे किनारे स्थित राजपूत शू एंड रेडिमेड स्टोर में लगी इस आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं निकलते देखा तो लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद आग बुझ सकी।