बिल्हौर: बिल्हौर में शादी के 2 महीने बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से अलग होने का लिया फैसला
बिल्हौर में एक नई शादी 2 महीने में ही टूट गई।फरवरी में शिवराजपुर के हॉर्नी गांव के युवक की शादी दलेलपुर गड़ी की सलोनी से हुई थी।दोनों में आपस में नहीं बनी पति पत्नी ने आपसे सहमति से अलग होने का फैसला लिया। रविवार 2:00 बजे पुलिस और समाज के लोगों के बीच समझौता हुआ। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान वापस लौटा दिया।