मढ़ौरा: पटेढ़ी में खुटा पर बंधी मवेशी हुई चोरी ,कार्यवाई में जुटी पुलिस
Marhaura, Saran | Jun 25, 2026 थानाक्षेत्र के पटेढ़ी में खुटा पर बंधी एक मवेशी चोरी हो गयी जिसके बाद किसान के द्वारा काफी खोजबीन किया गया और इस घटना की सुचना स्थानीय पुलिस व डायल 112 की टीम को दिये। इस संबंध में पीड़ित किसान पटेढ़ी निवासी संजय साह ने गुरुवार की सुबह सात बजे कहा कि उनका मवेशी खुंटा पर बंधा था और रात्री में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।