सुल्तानपुर: चौहानपुर में ईदगाह के पास शराब की दुकान खुलने से लोगों में है तनाव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की शिकायत
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना अंतर्गत चौहानपुर में धार्मिक स्थल के निकट शराब की दुकान खुलने से विवाद बढ़ गया है। ईदगाह से मात्र 60-65 मीटर की दूरी पर देसी शराब की दुकान संचालित की जा रही है। स्थानीय निवासी मुनव्वर अली ने बताया कि शराबी लोग ईदगाह में खाली बोतलें फेंक देते हैं। पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष कूरेभार जफर खान के अनुसार, सरकारी आदेश है कि धार्मिक स्थलों