सुल्तानपुर: 24 साल पुराने मामले में सपा विधायक मोहम्मद ताहिर का बयान दर्ज, वनकर्मियों से मारपीट और अतिक्रमण का है आरोप
सुलतानपुर के एमपीएमएलए न्यायालय में सोमवार को शाम 4 बजे इसौली के समाजवादी पार्टी विधायक मोहम्मद ताहिर खान का बयान दर्ज किया गया। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई 19 अप्रैल को निर्धारित की है।मामला 21 जनवरी 2000 का है। विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडे के अनुसार, प्रभागीय वनाधिकारी ने 3 फरवरी 2000 को कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि विधा