एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एटा साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी के ₹1.99 लाख लौटाए
एटा साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक शिकायतकर्ता को उसके 1,99,999 रुपये वापस दिलाए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में की गई।शिकायतकर्ता के खाते से उसकी जानकारी के बिना 1,99,999 रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ था। घटना के बाद आवेदक ने तुरंत थाना साइबर क्राइम पर इसकी सूचना दी थी।