बलिया: सुखपुरा थाना पुलिस ने 330 लीटर अवैध शराब किया नष्ट, 18 मुकदमों से जुड़ा माल समाप्त
Ballia, Ballia | Apr 8, 2026 सुखपुरा थाना पुलिस ने 330 लीटर अवैध शराब किया नष्ट, 18 मुकदमों से जुड़ा माल समाप्त, जनपद के थाना सुखपुरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 18 मुकदमों से संबंधित करीब 330 लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई।