दरभंगा जिला में यातायात नियमों के सख्त अनुपालन एवं अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जागुनाथ रेड्डी के प्रत्यक्ष निर्देशन में एक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा की मौजूदगी में शहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली मोड़ और बाघ मोड़ पर सघन वाहन जांच की गई।