कवर्धा: दुल्लापुर खार में 08 एकड़ गन्ने की फसल में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू,लाखो रुपए का हुआ नुकसान
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दुल्लापुर खार का है।जहां अज्ञात कारण के चलते 8 एकड़ गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई।जिसके चलते गन्ने की फसल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया है। किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इधर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।