कवर्धा: लोहारिडीह में 72 एकड़ जमीन पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
कबीरधाम जिले में लगातार प्रशासन का बुलडोजर चलते हुए नजर आ रहा है। आज एक बार फिर रेंगाखार थाना के ग्राम लोहारीडीह में प्रशासन का बुलडोजर चला है। जहां 72 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर खेती किया जा रहा था। वही ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पहुंचकर बुलडोजर की कार्रवाई की है और अतिक्रमण से मुक्त कराया है।