कामडारा: शादी से लौट रहे बारातियों का वाहन पलटा, दो की मौत, एक रिम्स रेफर
Kamdara, Gumla | Apr 26, 2026 शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की फोर्स वाहन रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तोरपा थाना क्षेत्र के टाटी भंडार टोली निवासी सभी लोग लचरागढ़ में आयोजित शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहे थे। लौटने के क्रम में बेतेरकेरा मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।