मल्हारगढ़: नई आबादी से आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार, आईफोन और हिसाब डायरी जब्त
नारायणगढ़ थाना क्षेत्र की बूढ़ा पुलिस चौकी ने मुखबिर की सूचना पर नई आबादी क्षेत्र से आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी मोईन मोहम्मद (20) के कब्जे से करीब 50 हजार रुपए का आईफोन, 750 रुपए नकद और हिसाब-किताब की डायरी जब्त की,जांच में 10 से 17 मई तक करीब 1 लाख रुपए की बेटिंग का रिकॉर्ड मिला है,