खोदावंदपुर: खोदावंदपुर अंचल कार्यालय में कार्य कराने पहुंचने वाले लोगों को कथित रूप से अंचल अधिकारी के नहीं मिलने से लगातार परेशानी
खोदावंदपुर अंचल कार्यालय में कार्य कराने पहुंचने वाले लोगों को कथित रूप से अंचल अधिकारी के नहीं मिलने से लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दाखिल-खारिज, भूमि विवाद और अन्य राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी हो रही है, जिससे आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं