कोंडागांव: ग्राम झूलनाडीही में गंभीर सड़क हादसा, चलती बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल, फरसगांव से जिला अस्पताल रेफर
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में आज सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे एक गंभीर हादसे में 33 वर्षीय ग्रामीण व्यक्ति घायल हो गया। जिन्हें गंभीर हालत में फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आज दोपहर 2 बजे परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति बाइक में पीछे बैठा था अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह चलती बाइक से नीचे गिर गया।