टिकारी: CUSB की प्रो उषा तिवारी AIU साउथ जोन खो-खो टूर्नामेंट में पर्यवेक्षक बनीं, टूर्नामेंट का सफल आयोजन करवाया
Tikari, Gaya | Apr 7, 2026 CUSB के शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. उषा तिवारी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी द्वारा कर्नाटक के धामनगिरी विश्वविद्यालय में आयोजित साउथ जोन मेन एवं वुमेन इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो प्रतियोगिता के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के अनुमोदन पर प्रो. तिवारी ने पर्यवेक्षक के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी अंजाम दिया |