झांसी: उमाभारती ने चेन पुलिंग कर पंजाब मेल रोकी, झांसी में 5 मिनट ट्रेन खड़ी रही, रेल मंत्री से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2026 पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लिए रविवार को झांसी में चेन पुलिंग कर पंजाब मेल रोकनी पड़ी। उमा भारती प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं तो नई दिल्ली जाने वाली पंजाब मेल रवाना हो चुकी थी ट्रेन आधा प्लेटफॉर्म छोड़ चुकी थी। यह देख पुलिस और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उमा के समर्थकों ने तत्काल ट्रेन को रुकवाया उमा भारती को ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच A-1 में सवार होना था