जशपुर: जशपुर में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या, साले-भाभी ने जीजा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र के फरसाटोली गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की पिटाई से मौत हो गई। जशपुर पुलिस से रविवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने मृतक के साले और भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की रात जन्मदिन कार्यक्रम के बाद मृतक मुरली राम यादव (उम्र 40 साल) शराब के नशे में पत्नी