शामली: शामली में स्कूली बच्चों की जान के साथ खिलवाड़, यातायात प्रभारी ने कई ई-रिक्शाओं के काटे चालान
Shamli, Shamli | Apr 18, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिला मुख्यालय पर स्कूली बच्चों से संबंधित ई—रिक्शाओं के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक बच्चों को ई—रिक्शा में ले जाने वालों पर सख्ती की गई। शामली के बुढ़ाना रोड पर नियमों के विरूद्ध अधिक संख्या में बच्चों के साथ परिवहन कर रही ई—रिक्शाओं के चालान काटे गए।