राठ: मझगवां थाना क्षेत्र के खड़ाखर गांव में घरेलू कलह से आहत 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Rath, Hamirpur | Apr 12, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत खड़ाखर गांव में घरेलू कलर से आहत होकर 36 वर्षीय एक युवक ने अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। युवक को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखकर परिजनों व पड़ोसियों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उसे इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।