चायल: परसरा में डीएम का कैंप, भूमि विवादों पर दिए सख्त निर्देश, उपजिलाधिकारी टीम के साथ रहे मौजूद
Dm डॉ. अमित पाल ने “मौके पर समाधान, जनता को राहत” अभियान के तहत ग्राम परसरा में बुधवार आयोजित कैंप में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया।उन्होंने दोनों पक्षों की बातें सुनकर उपजिलाधिकारी चायल को मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने शिकायत की कि पत्थरगढ़ी के बाद भी कुछ लोग पत्थर उखाड़ देते हैं!