झांसी: विकासखंड बड़ागांव के किसानों ने विकास परिषद द्वारा अधिकृत भूमि के विरोध में DM कार्यालय में किया प्रदर्शन
Jhansi, Jhansi | Jun 17, 2025 विकासखंड बड़ागांव के कई गांव के किसानों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर आवास विकास परिषद द्वारा अधिग्रहित की जा रही भूमि के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। किसानों ने समय करीब 1 बजे बताया कि आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय योजना फेज 4 के तहत टांकोरी, मुस्तरा, कोछाभांवर तथा पिछोर की जमीन को अधिग्रहित किया जा रहा है।