झांसी: पुलिस ने नवाबाद थाना क्षेत्र से मंदिर से घंटा चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jhansi, Jhansi | Jun 17, 2025 देर रात हनुमान मन्दिर से घंटा चोरी कर भाग रहे शातिर को नवाबाद पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। एसएसपी के निर्देशन मे अपराध पर नियंत्रण को लेकर देर रात चलाए जा रहे गस्त अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पीतल का बड़ा घंटा बरामद किया है।