झांसी: झांसी पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Jun 17, 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मंगलवार को झांसी पहुंचीं, यहां उन्होंने जिले में महिला सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण किया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर और महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर्णा यादव ने कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।