दुमका: उप राजधानी दुमका में होली की धूम, रंग-बिरंगी पिचकारियों, अबीर-गुलाल और मुखौटों से सजा बाजार
Dumka, Dumka | Mar 3, 2026 उप राजधानी दुमका में रंगों के त्योहार होली की धूम है. पूरा बाजार रंग बिरंगी पिचकारियों, अबीर-गुलाल और मुखौटों से सज गया है. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. इससे दुकानदारों को भी अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है. इधर, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा किया है.