जगदलपुर: नगर निगम में 4 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली बाकी, जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने जलकर जमा करने की की अपील
वित्तीय वर्ष 2024-25 की जलकर वसूली बहुत ही कम है वर्ष 2024 -25 के पूर्व के बकाया व वर्तमान वित्तीय वर्ष के जलकर की शत प्रतिशत वसूली करने सोमवार से अभियान चालू किया जाएगा। 04 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली की जाएगी। नगर पालिका निगम जगदलपुर के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली की जाएगी।