ऊंचाहार: कंदराँवां गाँव में सोते समय बुजुर्ग पर हमले का मामला, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कंदराँवां गाँव में सोते समय बुजुर्ग पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गांव निवासी रामसुख घर पर ही खोखे में पान मसाला आदि की दुकान चलाता है।गुरुवार की रात तीन लोग दुकान पर सिगरेट लेने आये और जाते समय माचिस मांगने पर उनसे कहासुनी हो गई।आरोप है कि लौटकर तीनों लोगों ने हमला कर दिया है।