भोरे: लालाछापर ज्वेलरी लूटकांड की साजिश गुजरात के होटल में रची गई, मुंबई से मंगाए गए थे हथियार
भोरे थाना के लाला छापर स्थित दीपक ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज लूट और हत्याकांड की पटकथा बिहार या उत्तर प्रदेश में नहीं, बल्कि गुजरात के उमरगांव स्थित एक होटल में लिखी गई थी. गिरफ्तार अपराधी सुमित सिंह उर्फ रोहित ने पुलिस के समक्ष दिए अपने स्वीकारोक्ति बयान में कई चौंकाने वाले खुलासों से पर्दा उठाया है. इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कुख्यात मनिंदर मिश्रा है।