नीट छात्रा के साथ बलात्कार और संदिग्ध मौत मामले को लेकर लगातार डॉक्टर्स और हॉस्टल संचालक से भी पूछताछ चल रही है। वहीं इस मामले को लेकर सोमवार शाम करीब 6:00 बजे प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल से लेकर दिनकर गोलंबर तक महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। मौके पर डॉ सतीश कुमार को अभिलंब गिरफ्तार करने और हॉस्टल संचालक और संचालिका को फांसी देने की मांग की गई।