खंडवा नगर: अश्लील चैट से मचा बवाल: कांस्टेबल पर महिलाओं को जाल में फंसाने के आरोप, CSP करेंगे जांच
खंडवा जिले के खालवा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक अफराज मिर्जा एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल चैट, फोटो और वीडियो के आधार पर उस पर महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम शिकायत भेजी गई है, जबकि विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है