फूलपुुर: समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, हाईवे हुआ जाम
प्रयागराज। फूलपुर तहसील में समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर हंगामा कर कार्यक्रम ठप करा दिया। वकीलों ने नारेबाजी करते हुए प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार लगभग 03 बजे दी गई जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने वार्ता कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।