हुज़ूर: सोनागिरी स्थित ईएसआई अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ मजदूरों और भेल के ठेका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Jun 20, 2026 भोपाल के सोनागिरी स्थित ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) अस्पताल की खराब स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में मजदूरों और भेल के ठेका कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई |