रावतसर: रावतसर में कैंटर और कार की भिड़ंत, कैंटर चालक की मौत, कार चालक पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
कैंटर व कार की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत हो गई पुलिस से शनिवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार समीर मिरासी निवासी खेतावाली ढाणी ने मामला दर्ज करवाया कि कार चालक ने भूरान पुरा के पास कार को तेज व लापरवाही से चला कर कैंटर में टक्कर मारी जिससे कैंटर चालक उसके पिता अली शेर निवासी खेतावाली ढाणी की मौके पर मौत हो गई कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है