Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

बड़वानी: शहर में स्थित सांवरिया मंदिर में आज श्री श्री 1008 जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज द्वारा भक्तो से मुलाकात की गई। #barwani

Barwani, Barwani | Dec 27, 2020

MORE NEWS

जिले के प्रतिभावान युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सीधा अवसर देने के लिए आगामी 30 जून (मंगलवार) को "युवा संगम रोजगार मेले" का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री टी.एस. डुडवे द्वारा इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए।
#JansamparkMP
#Badwani

जिले के प्रतिभावान युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सीधा अवसर देने के लिए आगामी 30 जून (मंगलवार) को "युवा संगम रोजगार मेले" का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्री टी.एस. डुडवे द्वारा इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय आयुष्मान-भारत स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रशिक्षण संपन्न

बड़वानी 27 जून 2026/बड़वानी जिले में किशोर बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित 'उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस' कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूएनएफपीए (UNFPA) और इसकी तकनीकी सहयोगी एजेंसी बीजीएमएस (BGMS) के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को 'स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर' के रूप में तैयार करना है, ताकि  विद्यालयों में किशोर विद्यार्थियों को उनके स्वास्थ्य, जीवन कौशल, तथा मानसिक, शारीरिक व सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक कर सकें।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन युग शक्ति शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास संस्था, बड़वानी द्वारा किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर श्री तिखाराम सोलंकी, श्री अनिल पवार, श्री कमल मंडोरा एवं श्री ओंकारलाल आर्य ने जिले भर से आए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएमएचओ कार्यालय से श्री राधेश्याम जमरे का उल्लेखनीय सहयोग रहा, वहीं अधिकारी डॉ. ज्योति एन शिपणकर एवं भानु प्रताप द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रशिक्षार्थियों से उनकी भूमिका पर चर्चा की गई और फीडबैक लिया गया। प्रशिक्षण के गरिमामय समापन सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जेएस परमार एवं डॉ. श्री जयपाल सिंह ठाकुर द्वारा सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय आयुष्मान-भारत स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रशिक्षण संपन्न बड़वानी 27 जून 2026/बड़वानी जिले में किशोर बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित 'उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस' कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूएनएफपीए (UNFPA) और इसकी तकनीकी सहयोगी एजेंसी बीजीएमएस (BGMS) के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को 'स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर' के रूप में तैयार करना है, ताकि विद्यालयों में किशोर विद्यार्थियों को उनके स्वास्थ्य, जीवन कौशल, तथा मानसिक, शारीरिक व सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक कर सकें। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन युग शक्ति शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास संस्था, बड़वानी द्वारा किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर श्री तिखाराम सोलंकी, श्री अनिल पवार, श्री कमल मंडोरा एवं श्री ओंकारलाल आर्य ने जिले भर से आए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएमएचओ कार्यालय से श्री राधेश्याम जमरे का उल्लेखनीय सहयोग रहा, वहीं अधिकारी डॉ. ज्योति एन शिपणकर एवं भानु प्रताप द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रशिक्षार्थियों से उनकी भूमिका पर चर्चा की गई और फीडबैक लिया गया। प्रशिक्षण के गरिमामय समापन सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जेएस परमार एवं डॉ. श्री जयपाल सिंह ठाकुर द्वारा सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

​बड़वानी में मोहर्रम का पर्व अगाध श्रद्धा और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। शहर में निकले कलात्मक ताजियों को देखने के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे देर रात तक दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान हिंदू समाज के लोगों ने भी ताजियों पर लोबान और शिरनी चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में रोशनी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं के लिए कोल्ड ड्रिंक्स व नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया और ड्रोन कैमरों व वीडियोग्राफी के जरिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की निगरानी रखी गई। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #MoharramBarwani #BaljeetSinghBisen #MpNews

​बड़वानी में मोहर्रम का पर्व अगाध श्रद्धा और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। शहर में निकले कलात्मक ताजियों को देखने के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित गुजरात और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे देर रात तक दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान हिंदू समाज के लोगों ने भी ताजियों पर लोबान और शिरनी चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में रोशनी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं के लिए कोल्ड ड्रिंक्स व नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया और ड्रोन कैमरों व वीडियोग्राफी के जरिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की निगरानी रखी गई। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #MoharramBarwani #BaljeetSinghBisen #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 27, 2026

स्वर्गीय हीरू भाई की पुण्यतिथि पर न्यासीगणों एवं स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजलि 

बड़वानी 26 जून2026/आशा ग्राम ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी एवं दिवंगत प्रमुख स्वर्गीय हीरालाल जी शर्मा की दसवीं पुण्यतिथि पर आशा ग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया , डॉ सुभाष यादव एवं श्री के एस मकवाना  के द्वारा पुष्पार्पण कर उनके सेवा कार्यों को याद किया गया। ट्रस्ट के सचिव डॉ पहाड़िया ने बताया स्वर्गीय श्री हीरालाल जी शर्मा निमाड़ के  ऐसे समाजसेवी हुए हैं जिनके सेवा कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर भी एक अलग पहचान है। आपके द्वारा चार दशक पूर्व अपना सर्वस्व  ट्रस्ट के सेवा कार्यों में पूर्ण मनोयोग के साथ समर्पण किया है। जनजाति बाहुल्य समाज की जमीनी चुनौतीयों को चिन्हित कर कुष्ठ रोगियों ,मनोरोगियां ,दिव्यांगजनों निराश्रित वृद्धजनों के लिए आपके द्वारा संचालित किए गए प्रकल्प आज भी प्रासंगिक है। स्वर्गीय शर्मा को उनके सेवा कार्यों के लिए अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। आपके सेवा कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए हम सदैव संकल्पित है। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे श्री पंढरीनाथ पाटीदार श्री मनीष पाटीदार श्री मनीराम नायडू डॉ संजय राठौर , श्री भेरूलाल यादव श्री रमेश यादव श्री बहादुर सिंह श्री मनीष चौहान आदि स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

स्वर्गीय हीरू भाई की पुण्यतिथि पर न्यासीगणों एवं स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजलि बड़वानी 26 जून2026/आशा ग्राम ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी एवं दिवंगत प्रमुख स्वर्गीय हीरालाल जी शर्मा की दसवीं पुण्यतिथि पर आशा ग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया , डॉ सुभाष यादव एवं श्री के एस मकवाना के द्वारा पुष्पार्पण कर उनके सेवा कार्यों को याद किया गया। ट्रस्ट के सचिव डॉ पहाड़िया ने बताया स्वर्गीय श्री हीरालाल जी शर्मा निमाड़ के ऐसे समाजसेवी हुए हैं जिनके सेवा कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर भी एक अलग पहचान है। आपके द्वारा चार दशक पूर्व अपना सर्वस्व ट्रस्ट के सेवा कार्यों में पूर्ण मनोयोग के साथ समर्पण किया है। जनजाति बाहुल्य समाज की जमीनी चुनौतीयों को चिन्हित कर कुष्ठ रोगियों ,मनोरोगियां ,दिव्यांगजनों निराश्रित वृद्धजनों के लिए आपके द्वारा संचालित किए गए प्रकल्प आज भी प्रासंगिक है। स्वर्गीय शर्मा को उनके सेवा कार्यों के लिए अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। आपके सेवा कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए हम सदैव संकल्पित है। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे श्री पंढरीनाथ पाटीदार श्री मनीष पाटीदार श्री मनीराम नायडू डॉ संजय राठौर , श्री भेरूलाल यादव श्री रमेश यादव श्री बहादुर सिंह श्री मनीष चौहान आदि स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

मादक द्रव्य पदार्थ  दुरुपयोग एवं तस्करी रोकने शिवकुंज ग्रुप की जागरण यात्रा

जन चेतना अनेक सामाजिक बुराइयों का निदान है

बड़वानी 26 जून 2026/नशे से मुक्ति नशा मुक्त भारत बनाने की युक्ति मादक द्रव्य पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी पर हम प्रभावी रूप से तभी लगाम लगा सकते हैं जब सामाज भी इस प्रकार के मादक द्रव्य पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी रोकने में योगदान दें। शासन, प्रशासन एवं समाज के समन्वय से ही हम बड़ी से बड़ी सामाजिक चुनौती से पार पा सकते हैं। कुछ इसी तरह से जन चेतना जगाने के लिए बड़वानी शहर के युवा व्यापारियों एवं अन्य सक्रिय युवकों का समूह ट्रस्ट के स्वयं सेवकों के साथ शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा  वाहन रैली के माध्यम से गली-गली जन चेतना का संचार किया। श्रीमती जयति सिंह कलेक्टर एवं आशाग्राम ट्रस्ट के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से आशाग्राम ट्रस्ट एवं शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा आयोजित की गई जागरण यात्रा के तहत मोटरसाइकिल पर सवार स्वयंसेवक शिवकुंज आशाग्राम से रैली प्रारंभ कर कारंजा चौराहा ,एमजी रोड, रंजीत चौक,झंडा चौक, जैन मंदिर चौराहा से बावनगजा रोड होते हुए श्रीराम चौक कोर्ट चौराहा पहुंचे जहां पर एक स्वर में मादक द्रव्य पदार्थ का दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी रोकने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। सभी सदस्यों ने सामूहिक शपथ लेकर सामाजिक पहल निरंतर बनाए रखने का प्रण किया। इसी के साथ 17 जून से प्रारंभ हुए जन चेतना अभियान का 26 जून को समापन हुआ। इस दौरान श्री रौनक सोलंकी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने शिवकुंज योगा ग्रुप एवं सभी सहभागी सदस्यों का आभार माना। इस अवसर पर शिवकुंज योगा ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे।
#JansamparkMP 
#badwani

मादक द्रव्य पदार्थ दुरुपयोग एवं तस्करी रोकने शिवकुंज ग्रुप की जागरण यात्रा जन चेतना अनेक सामाजिक बुराइयों का निदान है बड़वानी 26 जून 2026/नशे से मुक्ति नशा मुक्त भारत बनाने की युक्ति मादक द्रव्य पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी पर हम प्रभावी रूप से तभी लगाम लगा सकते हैं जब सामाज भी इस प्रकार के मादक द्रव्य पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी रोकने में योगदान दें। शासन, प्रशासन एवं समाज के समन्वय से ही हम बड़ी से बड़ी सामाजिक चुनौती से पार पा सकते हैं। कुछ इसी तरह से जन चेतना जगाने के लिए बड़वानी शहर के युवा व्यापारियों एवं अन्य सक्रिय युवकों का समूह ट्रस्ट के स्वयं सेवकों के साथ शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा वाहन रैली के माध्यम से गली-गली जन चेतना का संचार किया। श्रीमती जयति सिंह कलेक्टर एवं आशाग्राम ट्रस्ट के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से आशाग्राम ट्रस्ट एवं शिवकुंज योगा ग्रुप के द्वारा आयोजित की गई जागरण यात्रा के तहत मोटरसाइकिल पर सवार स्वयंसेवक शिवकुंज आशाग्राम से रैली प्रारंभ कर कारंजा चौराहा ,एमजी रोड, रंजीत चौक,झंडा चौक, जैन मंदिर चौराहा से बावनगजा रोड होते हुए श्रीराम चौक कोर्ट चौराहा पहुंचे जहां पर एक स्वर में मादक द्रव्य पदार्थ का दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी रोकने के लिए अपनी आवाज बुलंद की। सभी सदस्यों ने सामूहिक शपथ लेकर सामाजिक पहल निरंतर बनाए रखने का प्रण किया। इसी के साथ 17 जून से प्रारंभ हुए जन चेतना अभियान का 26 जून को समापन हुआ। इस दौरान श्री रौनक सोलंकी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने शिवकुंज योगा ग्रुप एवं सभी सहभागी सदस्यों का आभार माना। इस अवसर पर शिवकुंज योगा ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे। #JansamparkMP #badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026