महोबा: ज्योरैया गांव के एक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर किया जान देने का प्रयास, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2026 महोबा के ज्योरैया गांव निवासी 50 वर्षीय कालीचरण नामक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर फांसी लगा ली। जैसे ही परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो सभी के होश उड़ गए।परिजन उसे फानन फानन में फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने अधेड़ का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।