महोबा: महोबा के परसाहा मोड़ के पास बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 25, 2026 महोबा के बरभौली गांव निवासी 25 वर्षीय किशन शनिवार समय तकरीबन 5 बजे बाइक में सवार होकर कबरई से अपने गांव जा रहा था। तभी परसाहा मोड़ के पास बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।