सहारनपुर: जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सहारनपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को कचहरी परिसर से जिला जज सत्येंद्र कुमार ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा और अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।