भोरे: बगहवा मिश्र गांव में ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर हुई किशोर की मौत से बुझा घर का इकलौता चिराग, दुख से उबर नहीं पा रहा परिवार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत बगहवा मिश्र गांव में बीते शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर एक 14 वर्षीय किशोर अतुल यादव की मौत से परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन हादसे के बाद अभी तक इस दुख से उबार नहीं पा रहे हैं। अतुल बगहवा मिश्र निवासी नींबू लाल यादव का इकलौता संतान था। हादसे का कारण सड़क पर ब्रेकर हेतु बिजली का खंभा है।