शाजापुर: धोबी चौराहे पर एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड शाखा के सामने दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद
शाजापुर शहर के धोबी चौराहे स्थित एसबीएफसीफाइनेंस लिमिटेड शाखा के सामने बुधवार को दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच एसबीएफसी फाइनेंस में कार्यरत सेल्समैन राहुल सोनी निवासी कनाड़ा, जिला आगर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चुरा ली। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे मै कैद हो गई.