औरंगाबाद में (DISHA) जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने दिए निर्देश।
औरंगाबाद समाहरणालय के योजना भवन में आज जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रभारी मंत्री-सह-अध्यक्ष रमा निषाद (मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग) की अध्यक्षता में हुई।
उप विकास आयुक्त अनुपम सिंह ने पीपीटी के माध्यम से सभी विभागों की प्रगति रखी।
*मुख्य समीक्षा बिंदु -*
*कृषि:* खरीफ 2026-27 में 1,76,000 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 1,67,309 हेक्टेयर (95.06%) धान आच्छादन। यूरिया 121.21%, DAP 83.24%, NPK 99.98% उपलब्ध। अधिक वर्षा से 3,939 हेक्टेयर में 33% से अधिक फसल क्षति, 6.69 करोड़ का आकलन। मंत्री ने किसानों को समय पर उर्वरक व क्षतिपूर्ति सहायता देने का निर्देश दिया।
*शिक्षा:* 9 नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भवन और 10 स्कूलों में 20 वर्गकक्ष निर्माण प्रगति पर। 78 स्कूलों में PCB लैब, 16 पीएम श्री स्कूल संचालित। अगस्त में 2059 स्कूलों में मिड-डे मील बिना बाधा चला।
*स्वास्थ्य:* जिले में 305 उपकेंद्र, 64 APHC, 2 PHC, 6 CHC, 3 रेफरल, 1 जिला व 1 अनुमंडलीय अस्पताल कार्यरत। जिला अस्पताल में 424 प्रकार की दवाएं उपलब्ध। मंत्री ने दवा व सुविधा सुनिश्चित करने को कहा।
*PHED:* 2807 वार्डों में हर घर नल जल - PHED के 660 व पंचायती राज के 2147 वार्ड। इस साल 2411 बंद चापाकलों की मरम्मत। 29 नए चापाकल लक्ष्य के विरुद्ध 29 पूर्ण।
*ग्रामीण कार्य:* 1296 योजनाएं स्वीकृत, 930 पूर्ण, 350 प्रगति पर।
*पशुपालन:* अगस्त तक 55,110 पशुओं का उपचार, 4500 कृत्रिम गर्भाधान। FMD टीकाकरण लक्ष्य 5.95 लाख।
*श्रम:* असंगठित कामगार सुरक्षा योजना के 189 में 144 निष्पादित, प्रवासी दुर्घटना अनुदान के सभी 8 मामले निष्पादित। ई-श्रम में 8.12 लाख व निर्माण श्रमिक 1.12 लाख पंजीकृत।
*सामाजिक सुरक्षा:* वृद्धावस्था पेंशन 63,926 + मुख्यमंत्री वृद्धजन 1,84,622 लाभार्थी। विधवा 7,897, दिव्यांग 29,186, लक्ष्मीबाई 29,382। UDID कार्ड 12,016 जारी, 1,513 बैटरी ट्राइसाइकिल वितरित।
*राजस्व:* 24 सितंबर तक 16,846 दाखिल-खारिज आवेदन में 13,840 (82.2%) निष्पादित। मंत्री ने समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।
*उद्योग:* PM सूक्ष्म खाद्य योजना में 226 आवेदन में 34 स्वीकृत, 20 को ऋण। PM विश्वकर्मा में 380 का प्रशिक्षण, 173 को ऋण।
*ICDS:* आंगनबाड़ी 2751 केंद्र, मातृ वंदना में 5108 प्रविष्टियां (26.5%)। कन्या उत्थान में 3617 प्रविष्टियां (मासिक 80.3%)।
*नगर विकास:* अमृत 2.0 के तहत 20 MLD STP व 196 KM सीवरेज नेटवर्क, 6 IPS व 2 LPS का कार्य प्रगति पर।
बैठक में काराकाट सांसद राजाराम सिंह, विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह,औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, कुटुंबा विधायक ललन राम,ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा,गोह विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी व समय पर पात्रों तक पहुंचाने, गुणवत्ता व विभागीय समन्वय पर जोर देने का निर्देश दिया।
बैठक में डीएफओ रुचि सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता आपदा उपेंद्र पंडित, सिविल सर्जन कृष्णा कुमार, सदर एसडीएम गौरव सिंह, दाउदनगर एसडीएम अमित राजन, डीएसएलआर श्वेतांक लाल,जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
Rafiganj, Aurangabad | Sep 26, 2026