जोधपुर: जालोरी गेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में सिटी बसों पर मजिस्ट्रेट का शिकंजा, एक दिन में 100 से ज्यादा चालान किए गए
जोधपुर शहर की सड़कों पर लंबे समय से खौफ बन चुकी सिटी बसों पर आखिरकार आज शुक्रवार दोपहर 12:00 मोबाइल मजिस्ट्रेट दिलीप चौधरी की टीम ने नकेल कसी।इससे सिटी बसों के संचालकों में हड़कंप मच गया। यातायात नियमों को तोड़ने वाली 100 सिटी बसों व अन्य वाहनों के चालान काटे। तीन गाड़ियों को भी किया गया सीज।