जोधपुर: जोधपुर केंद्रीय कारागार में मिला की पैड फोन, कार्यवाहक उपाधीक्षक ने रातानाडा थाने में कराया मुकदमा दर्ज
जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक बार फिर मिला मोबाइल, आज गुरुवार शाम करीब 4 बजे जेल प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण में एक बैरक के पास बाथरूम में गड़ा हुआ मिला मोबाइल। इस बारे में रातानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई पुलिस के अनुसार केंद्रीय कारागार के कार्यवाहक उपाधीक्षक हनुमत सिंह ने अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।