गोरखपुर: दुर्गाबाड़ी में ₹45.40 लाख चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
मंगलवार की भर में कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी स्थित श्याम खाटू इंटरप्राइजेज की दुकान पर चार अज्ञात चोरों द्वारा 45 लाख 40000 रुपए और सोने व चांदी के कुछ सिक्के की चोरी कर ली गई थी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में श्याम खाटू इंटरप्राइजेज पर काम करने वाले कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।