कैंपियरगंज: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 11.18 लाख की ठगी, पीपीगंज का आरोपी गिरफ्तार
सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11.18 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पीपीगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड थमा दिया था। दस्तावेजों की जांच में उनके फर्जी होने का खुलासा होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे।