पटेरा: पटेरा में जैन समाज ने रीवा घटना के विरोध में रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया
Patera, Damoh | May 25, 2026 मप्र के रीवा में आर्यिका माताओ के साथ हुई दुःखद घटना और समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश का माहौल है और जगह जगह विरोध प्रदर्शन जारी है, इसी क्रम में पटेरा क्षेत्र के कुंडलपुर, कुंडई, बनमनपुरा, कोटा,से जैन समाज ने पटेरा में एकत्रित होकर रैली निकाली, रैली मुख्य मार्गो से होकर पटेरा थाने पँहुची ओर नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल को ज्ञापन सोपा।